मुंबई में एनसीपी अजित दादा पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई,बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद उन्हें बांद्रा पश्चिम लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आखरी डॉक्टर ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की।आपको बता दें कि बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, जो कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत की घटना बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें स्पॉट पर पहुंच गई हैं, वहीं इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
बाबा सिद्दीकी लंबे समय से राजनीति में हैं. करीब 45 साल कांग्रेस में रहे, तीन बार विधायक रहे और इस समय NCP में थे. राजनीतिक रसूख से अलग बाबा सिद्दीकी को उनकी इफ्तार पार्टी के लिए भी जाना जाता था. हर साल वो इफ़्तार पार्टी देते थे. इसमें तमाम फ़िल्मी और टीवी हस्तियों का जमावड़ा लगता था. ऐसे में सवाल उठता है कि आख़िर कौन थे बाबा सिद्दीकी और उनकी बॉलीवुड में कैसी पैठ है! एक वॉच मेकर का बेटा इतना बड़ा कैसे बन गया कि उसके बुलावे पर सभी सेलेब्रिटीज़ दौड़े चले आते थे. बाबा का बी-टाउन सेलेब्स के बीच ऐसा रौला था कि सालों की दुश्मनी उनकी इफ़्तार पार्टी में ख़त्म हो जाती थी. सलमान-शाहरुख की किसी ज़माने की अनबन जगजाहिर है. फिर 2014 में दोनों सिद्दीकी की इफ़्तार पार्टी में आते हैं और उनके बीच सुलह हो जाती थी।
अफसोस आज हमारे बीच नहीं हैं।
veri nice
जवाब देंहटाएं