जौनपुर/ थाना बरसठी अंतर्गत मगरमु गाँव के युवक की हत्या से मचा बवाल
संवाददाता:कृष्ण कुमार सिंह
जौनपुर
जौनपुर जिले के बरसठी थाना अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र के युवक के हत्या के विरोध में जनता द्वारा निगोह बाजार में चक्का जाम किया गया संवाददाता कृष्ण कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर लोगों से बात की और मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन से भी बात की। आपको बता दें कि जमुनीपुर (मंगरमऊ) गांव के एक युवक की तीन माह पूर्व आपसी विवाद के चलते कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक यादव पुत्र श्री शंकर यादव उम्र 27 वर्ष को रविवार की रात करीब 09:00 बजे जमुनीपुर गेट के पास बदमाशों ने पीटा और उठा ले गये। दो दिन बाद विवेक का शव सुरियांवा थाना क्षेत्र के बीरमपुर ठकुराइन का तारा के पास मिला। घटना के समय मृतक के साथ मौजूद उसके साथी मोहन यादव (लालू) ने बताया कि पड़ोसी गांव गहिली कटहरवा गांव के राजू यादव (बल्ली) की फास्ट फूड की दुकान निगोह बाजार में है।
उससे तीन माह पहले दुकान को लेकर मामूली बात पर विवाद हो गया था। रविवार दिनांक 6 अक्टूबर 2024 की देर शाम लगभग 08:00 बजे विवेक और उसका दोस्त जमुनीपुर गेट के पास खड़े होकर सिगरेट खरीदने के लिए रुके, फिर बल्ली विवेक के पास आया, राजू उर्फ बल्ली ने अपने गांव के लड़कों फोन कर के बुलाया को और विवेक को मारने पीटने लगे और मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने लगे,विवेक को बचाने के लिए मोहन ने गाड़ी की चाबी निकाल ली, बदमाशों ने उसकी भी पिटाई कर दी, मोहन अपनी जान बचाकर पास की हरिजन बस्ती में भाग गया। विवेक के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में की, पुलिस ने तहरीर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थीं । गौरतलब है कि घटना के 3
दिन बाद विवेक की लाश सुरीयावाँ में तालाब के पास मिली।