जन विकास संग द्वारा बाबा साहेब सहित महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

बांद्रा पूर्व में जन विकास संघ के तरफ़ से डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर सहित कई अन्य महापुरुषों की संयुक्त जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई 

संवाददाता द्वारा 

मुंबई - बांद्रा पूर्व के महाराष्ट्र नगर भारत नगर रोड पर दिनांक 1-5-2025 को जन विकास संघ समाजिक संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार पैंथर के नेतृत्व में राष्ट्रीय मजदूर दिवस ( महाराष्ट्र दिन) के अवसर पर भारत के महापुरुषों प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, प्रियदर्शी सम्राट अशोक, छत्रपति शिवाजी महाराज, शिक्षा के जनक ज्योतिबा फूले, व संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर की संयुक्त जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमे प्रमुख मार्गदर्शक यशवंत मनखेडकर पूर्व उपनिदेशक एन. वाई. के. , डॉक्टर श्रीनाग पंचभाई प्रोफेसर मुम्बई यूनिवर्सिटी, कैलाश नाथ जैसवार ( उद्योगपति) श्री अंजय कोरी अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय दिल्ली, जलील अहमद अध्यक्ष पत्रकार संघ मुम्बई, जगदीश कनौजिया संपादक रजक चेतना मंच, डॉक्टर सुरेश पालवे समाज विकास अधिकारी, राजेंद्र जैसवार ( समाज सेवक) मुख्य रूप से उपस्थित थे इस कार्यकर्म में संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार पैंथर का समाज सेवा व लोगों के प्रति समर्पित भाव से खुश होकर स्थानीय लोग व उनके चहेते लोगों ने 25000 के नोटो के माला पहनाकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम सहयोग, राम सिंह जैसवार, सुनीता पैंथर सौरभ वांडिवदेकर, राकेश जैसवार, रोहित जैसवार, अनिल निर्मल, दयानंद जैसवार सदाशिव कदम हादी अली शैख  मनाराम पटेल, अब्दुल सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित थे और सभी लोग अपनी सहभागिता निभाई

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More