संवाददाता: कृष्ण कुमार सिंह
जौनपुर
दिनांक 17.09.2024
थाना मछलीशहर पुलिस ने जुलूस में फिलिस्तीन जिन्दाबाद के नारे लगाने वाले 05 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), शैलेन्द्र सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, गिरेन्द्र कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर सत्यप्रकाश सिंह , उ.नि. अखिलेश कुमार यादव मय हमराह फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा तलाश व दबिश की कार्यवाही के दौरान दिनांक 17.09.2024 को समय 16.00 बजे जामा मस्जिद खानजादा के पास कस्बा मछलीशहर से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 307/24 धारा 196(2)/223/300/353(1)(c) BNS मे वांछित अभियुक्तगण 1.नेयाज पुत्र मोहम्मद मुस्तफा निवासी मोहल्ला काजियाना कस्बा थाना मछलीशहर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष 2. निहाल उर्फ बल्लू पुत्र वकील अहमद पुत्र बिल्ला खाँ निवासी मोहल्ला कोतवाली थाना मछलीशहर जौनपर उम्र करीब 32 वर्ष 3. कैफ पुत्र मोहम्मद मंसूर निवासी मोहल्ला काजियाना कस्बा थाना मछलीशहर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष 4. मोहम्मद सलमान पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला काजियाना कस्बा थाना मछलीशहर जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष 5. अरबाज पुत्र स्व0 आजम निवासी मोहल्ला काजियाना कस्बा थाना मछलीशहर जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । आपको बता दें कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 16.09.2024 को बिना प्राधिकृत अधिकारी के अनुमति लिये जुलूस निकालने व उक्त जुलूस मे अभियुक्तगण द्वारा फिलिस्तीन जिन्दाबाद के नारे लगाकर अन्य वर्ग व समुदाय के लोगो मे धार्मिक असंतोष व रोष फैलाने का प्रयास किया गया । जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो जारी होने पर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक जनता के सहयोग से वीडियो व फोटो के माध्यम से अभियुक्तो की शिनाख्त की गयी। दौराने विवेचना अभियुक्तगणो का नाम प्रकाश मे आया । शेष अभियुक्तगणो की तलाश जारी है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर सत्यप्रकाश सिंह ।
2. उ.नि.अखिलेश कुमार यादव थाना मछलीशहर जौनपुर ।
3. हे.का. मिथिलेश सिंह, का. नीरज यादव, का. सुनील यादव, का. लक्ष्मीकान्त गुप्ता , का. प्रवेश चौहान थाना मछलीशहर जौनपुर ।