जौनपुर जिले के थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

संवाददाता: कृष्ण कुमार सिंह 

जौनपुर 

दिनांक- 24.09.2024

जौनपुर पुलिस अधीक्षक अजय पाल द्वारा अपराध व अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा  हत्या के वांछित अभियुक्त आशीष चौहान उर्फ सिघडू पुत्र अरविन्द चौहान निवासी संघईपुर थाना जलालपुर जौनपुर को सिरकोनी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त मे प्रयुक्त आलाकत्ल एक चाकू बरामद किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

गिरफ्तार अभियुक्त - आशीष चौहान उर्फ सिघडू पुत्र अरविन्द चौहान निवासी संघईपुर थाना जलालपुर जौनपुर।

बरामदगी- एक चाकू (आलाकत्ल)।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1.  प्र.नि.  मनोज कुमार सिंह थाना जलालपुर जौनपुर 

2.  हे.का. पियुष सिंह, का. सुरेश सिंह, का. ओमप्रकाश यादव थाना जलालपुर, जौनपुर ।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More