रंगदारी मांगने वाले प्रकरण का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार


 
रंगदारी मांगने  वाले प्रकरण का मुख्य अभियुक्त विशाल मिश्रा गोली लगने से घायल व गिरफ्तार

संवाददाता:कृष्ण कुमार सिंह 

जौनपुर 

दिनांक 04/09/2014

जौनपुर: थाना मडियाहूं व सिकरारा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में थाना सिकरारा पर पंजीकृत रंगदारी मांगने वाले प्रकरण का मुख्य अभियुक्त विशाल मिश्रा गोली लगने से घायल व गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा.315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 2 खोखा .315 बोर व एक मोटर साइकिल व 700  रुपया बरामद किया गया। 

पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थाना मडियाहूं  व थाना सिकरारा की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के प्रयास एवं रंगदारी मांगने वाले प्रकरण में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तों की तलाश/ चेंकिग के दौरान दिनांक 03.09.2024 की रात्रि में ग्राम मोकलपुर बाबागंज में अपराधी विशाल मिश्रा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने के उपरान्त आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग करने से अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से चोटिल हो गया, जिसको गिरफ्तार करते हुए उसके जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। दूसरा बदमाश नमन सिंह पुत्र अनिल सिंह  निवासी ग्राम पहसना थाना सिकरारा जनपद जौनपुर अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More