थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा साधु का भेष बनाकर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
दिनांक-29.08.2024
संवाददाता:कृष्ण कुमार सिंह
जौनपुर
जौनपुर (U.P): थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा साधु का भेष बनाकर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ.नि. राजकुमार भारद्वाज मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर रामपुर बाजार में साधु का भेष बनाकर लोगो से ठगी करने वाले अभियुक्तगण 1. इन्सान अली पुत्र नसीरूद्दान निवासी नेवादा रमईपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ 2. नसीम पुत्र झीन्नू निवासी तुर्की बघईला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु.अ.सं. 155/2024 धारा 319(2) भारतीय न्याय संहिता को रामपुर बाजार से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्तगण का विवरण-
1. इन्सान अली पुत्र नसीरूद्दान निवासी नेवादा रमईपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ।
2. नसीम पुत्र झीन्नू निवासी तुर्की बघईला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-
1. उ.नि. राजकुमार भारद्वाज थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2. हे.का.त्रिलोकी नाथ सिंह, हे.का.कौशल सिंह थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।