ट्रॉम्बे पुलिस ने अज्ञात महिला की हत्या का मामला 24 घंटे के अंदर सुलझाया

ट्रॉम्बे पुलिस ने अज्ञात महिला की हत्या का मामला 24 घंटे के अंदर सुलझाया 

दिनांक: 23/08/2024

संवाददाता:गीता पटेल 

मुंबई 

दिनांक 23/08/2024 को सुबह लगभग 11:00 बजे, ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन की सीमा में एक अज्ञात महिला का आंशिक रूप से विघटित शव एक बोरे में पाया गया था।  तदनुसार, ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में धारा 103 (1), 238 भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

 उक्त अपराध की जांच के क्रम में पुलिस उपायुक्त, सर्कल 6, मुंबई के मार्गदर्शन में 02 सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन किया गया,उक्त टीमों ने अथक परिश्रम किया और 24 घंटे के भीतर एकत्रित जानकारी के आधार पर अज्ञात शव की पहचान करने में सफलता प्राप्त की।  शव की पहचान के बाद नामुद अपराध के सिलसिले में 3 पुरुषों और 2 महिलाओं को हिरासत में लिया है, हिरासत में लिए गए संदिग्धों में मृतिका का पति, हिरण, ननदोई, ननदोई की मां और बहन शामिल हैं और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अपराध पारिवारिक विवाद का परिणाम था।  अपराध की आगे की जांच जारी है।

 इस अपराध में  पुलिस आयुक्त, बृहन्मुंबई श्री विवेक फणसलकर, विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त  सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पूर्वी क्षेत्रीय प्रभाग, मुंबई, माननीय पुलिस उपायुक्त, सर्कल 6, मुंबई के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त, ट्रॉम्बे डिवीजन, राजेश बाबाशेट्टी, सहायक पुलिस आयुक्त, नेहरूनगर डिवीजन शशिकांत भंडारे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन मुंबई  राजेश शिंदे , पुलिस निरीक्षक अपराध, फरीद खान, सपोनि सचिन काटकर, केदार वैचल, सुशील लोंढे, नवनाथ काले दीपक दलवी, प्रशांत मोरकणे, भोसले और पौनि शरद नाणेकर, भाऊसाहेब मालवडकर, विजय सिंह देशमुख, ऋषिकेष बाबर, अजय गोल्हार, अभय काकड़, अनिल बांगर, अमोल चाटे, अनिल महरानुर, गणेश करचे, राजू सालुंखे और टीम द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More