20 साल बाद महिला ने 3 जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
संवाददाता:राजकुमार डी जैसवार
दिनांक 17/8/2024
दिन शनिवार
जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील
बरसठ्ठी ब्लाक के अन्तर्गत बारीगाव दुबे गंज उसरहिया गाँव
में रमेश कुरील के घर खुशियां ही खुशियां आ गईं । खुशी का कारण भी बहुत ही खास है , आपको बता दें कि 20 साल से औलाद के लिए तरसते रमेश कुरील कि पत्नी ने दिनांक 17 अगस्त 2024 शनिवार को प्रयाग राज हॉस्पिटल में तीन बच्चियों का जन्म दिया। तीनों बेटी है तीनों स्वस्थ और बिलकुल ठीक है । बीस साल के बात बच्चे हुए ओ भी एक साथ तीन यह एक किसी कुदरत के करिश्मे से कम नहीं है।
रमेश कुरील जी मडियाहू तहसील में वकील है ,बीस साल बाद इनके घर में खुशी का माहौल बना है, लोगों से खूब बधाई मिल रही हैं। रमेश जी के खुशी का ठिकाना नहीं है,गांव के लोगों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना। सबसे बड़ी बात यह है कि 20 साल बाद 3 बच्चों को जन्म देने के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई ,तीनों बच्चियां बिलकुल स्वस्थ हैं, प्रयागराज अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है। इस खुशी के खबर से रमेश जी के गांव के लोग बहुत खुश है,बल्कि गांव ही नहीं पूरे जौनपुर,मडियाहू तहसील, बरसठी ब्लॉक के लोगों में इस बात को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ है,और दूर दूर से लोग बधाई देने पहुंच रहें हैं।