जनपद भदोही
दिनांक-10.06.2023
डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा संगठित/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। दिनांक 10.05.2023 को थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर, शुकुलपुर में आरोपियों द्वारा एक राय होकर मारपीट के दौरान हत्या करने व परिजनों को धमकी देने के सम्बंध में तत्समय ही मु.अ.स.-74/2023 धारा-147,149,323,325,302,307,504,506 भा.द.वि. व 7 सीएलए एक्ट का आभियोग पंजीकृत कर गैंग लीडर सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
संगठित होकर समाज में वर्चस्व कायम करने व अपने व अपने परिजनों के भौतिक-आर्थिक एवं अनुचित लौकिक लाभ हेतु एक राय होकर मारपीट के दौरान हत्या करने वाले कुल-9 आरोपियों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में धारा-3(1) गैंगस्टर एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
गिरोह के सदस्यों का नाम व पता-
1.सुरेश कुमार शुक्ला पुत्र राममूर्ति शुक्ला (गैंग लीडर)
2.सर्वेश शुक्ला पुत्र रामेश्वर शुक्ला
3.विकास उर्फ राहुल शुक्ला पुत्र रामेश्वर नाथ शुक्ला
4.विंध्यवासिनी शुक्ला पुत्र मुरलीधर शुक्ला
5.संतोष शुक्ला पुत्र मुरलीधर शुक्ला उर्फ मुलमुल
6.आकाश शुक्ला पुत्र विंध्यवासिनी शुक्ला
7.जलनी शुक्ला पुत्र मुरलीधर शुक्ला
8.शैलेंद्र उर्फ सत्यम शुक्ला पुत्र राकेश्वर शुक्ला
9.धर्मेंद्र उर्फ सुंदरम पुत्र रामेश्वर शुक्ला
