खाकी ने बना दी जोड़ी

 


◆महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से दो बिछड़े दंपत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी

जनपद भदोही

दिनांक-09.06.2023

 

घरेलू समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद , गिले-शिकवे दूर कर एक बार फिर से रिश्तों की लिखी जा सकती है नई इबारत ।

वर्ष-2023 में अब तक भदोही पुलिस द्वारा प्रभावी काउंसलिंग करते हुए कुल-42 बिछड़े परिवारों के बीच कराया गया सुलह।

डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर किसी मासूम की जिंदगी में खुशियों से भरा नया सवेरा देने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है। उक्त के क्रम में दो प्रकरणों के आवेदिका द्वारा विपक्षीगण अपने पति व परिजनों के विरुद्ध मारपीट व पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को  नोटिस के जरिये/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र ज्ञानपुर पर तलब किया गया एवं दोनों पक्षों को काफी जद्दोजहद व अथक प्रयास करके समझाया बुझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर रहे हैं तथा नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र से पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी की विदायी करायी गयी। 

◆वर्ष-2023 में अब तक भदोही पुलिस द्वारा प्रभावी काउंसलिंग करते हुए 42 बिछड़े परिवारों को एक किया गया है।

महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र पर सुलह कराने वाली टीम

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य, का0 रमेश कुमार व म.का. अंजुम आरा महिला थाना भदोही

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More