थाना रामपुर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते हुये 03 शातिर चोर को चोरी करने के उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार।
दिनांक-11.08.2024
संवाददाता:कृष्ण कुमार सिंह
जनपद जौनपुर
दिनांक-11.08.2024 थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय व पुलिस टीम के संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर रामपुर मेला मैदान के पास से तीन शातिर चोर को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया गया । जिनसे बारी बारी नाम पूछने पर अपना नाम 1. नीरज दुबे उर्फ कल्लू पुत्र अशोक दुबे निवासी रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर 2. राजेश बनवासी पुत्र रामचन्दर निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही 3. सोनू बनवासी पुत्र राजेश बनवासी निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही बताया । अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताये कि पूर्व में ग्राम सेहरा में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 102/24 धारा 380 पंजीकृत है । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैl
आपको बता दें कि डॉ.अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण में ये कामयाबी मिली
1.नीरज दुबे उर्फ कल्लू पुत्र अशोक दुबे निवासी रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
2.राजेश बनवासी पुत्र रामचन्दर निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही।
3.सोनू बनवासी पुत्र राजेश बनवासी निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही।
बरामद की-
1. 02 पेंचकस, 1 चाबी का गुच्छा, 1 लोहे का राड, एक हथोड़ी लोहे का, एक पलास ।
2. कुल 2610 रूपये ।
आपराधिक इतिहास-
1.नीरज दुबे उर्फ कल्लू पुत्र अशोक दुबे निवासी रामपुर थाना रामपुर, जौनपुर
1.मु.अ.सं.225/18 धारा 380/457/411 आईपीसी थाना रामपुर जौनपुर ।
2.मु.अ.सं. 227/18 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
3.मु.अ.सं.102/24 धारा 380 थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
4.मु.अ.सं. 144/24 धारा 313 बीएनएस थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2.राजेश बनवासी पुत्र रामचन्दर निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही
1.मु.अ.सं. 102/24 धारा 380 थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2.मु.अ.सं. 144/24 धारा 313 बीएनएस थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
3.सोनू बनवासी पुत्र राजेश बनवासी निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही
1.मु.अ.सं. 102/24 धारा 380 थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2.मु.अ.सं. 144/24 धारा 313 बीएनएस थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2.उ.नि. अजय शर्मा चौकी प्रभारी सिधवन थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
3.उ.नि. राजकुमार भारद्वाज थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
4.हे.का. त्रिलोकी सिंह, हे.का. कौशल सिंह, हे.का. आशीष सिंह, का. सोनू यादव, का. कमलेश कुमार थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।

