दिनांक:26 जुलाई 2024
पाल लिगल टीम के सदस्य एवं सलाहकार रोशन पाठक (मानवाधिकार आयोग महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष) ने वनराई पुलिस स्टेशन गोरेगांव (ईस्ट) में नेस्को अथॉरिटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई ।
घटना नेस्को प्राधिकरण गोरेगांव पूर्व की है जहां नियमित फीडर को नेस्को के अंदर खाना बंद कर दिया गया है, यहां 45 से अधिक कुत्ते (पिल्लों सहित) हैं।
पिछले 5 दिनों से भोजन और चिकित्सा सहायता न मिलने के कारण 7,8 कुत्तों की मृत्यु हो गई।
यह शायद पहली एफआईआर दर्ज की गई है जब किसी ने खाना खिलाना बंद कर दिया और चिकित्सा सुविधाओं में बाधा डाली और जिसके कारण कुत्तों की मौत हो गई।
पुलिस ने एफआईआर के तहत उचित कार्रवाई की ।
सारा श्रेय रोशन पाठक और पाल लीगल टीम के सदस्यों को जाता है जो शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक (7 घंटे) मौजूद रहे।
वनराई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजगुरु से बात की और ऑन ड्यूटी पुलिस निरीक्षक परदेशी ने सहायता की ।
पाल फाउंडेशन