भदोही
दिनांक 13.08.2023 को थाना चौरी क्षेत्र अन्तर्गत वादी मुकदमा शिवसागर पटेल पुत्र स्व0 दुक्खी पटेल निवासी जियापुर (गोहिलाव) थाना चौरी जिला भदोही के लिखित तहरीर दिया कि मेरे पुत्र अनुराग पटेल उम्र करीब 35 वर्ष को दिनांक 12.08.2023 की रात्रि मे अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू से मार कर हत्या कर दिया गया । इस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/23 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई ।
डॉ मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा हत्या के घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम मुकदमा उपरोक्त में वादी के बयान व मोबाईल सीडीआर की काल डिटेल से अभियुक्तगण 1.अमन प्रजापति पुत्र वंशनरायण उर्फ वंशू 2.आकाश पटेल उर्फ भूत पुत्र रघुवंश पटेल 3. राजन पटेल पुत्र पूनवासी पटेल निवासीगण रजईपुर थाना चौरी जिला भदोही का नाम प्रकाश मे आया। जिसके आधार पर मुखविर खास की सूचना पर काफी प्रयास के बाद अभियुक्तगण उपरोक्त को दिनांक 16.08.2023 को थाना क्षेत्र अंतर्गत कंधिया फाटक से समय 5.50 बजे प्रातः गिरफ्तार कर नियामानुसार बयान अंकित किया गया। घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू/चापड़ को जियापुर गोहिलाव की सरहद पर बनिया के बगीचे से अभियुक्तगण के निशानदेही पर बरामद किया गया। तथा अभियुक्तगण अमन , आकाश व राजन उपरोक्त द्वारा बताया गया कि माह जनवरी में घुमने गये थे जिसमें मृतक अनुराग पटेल से अभियुक्त आकाश द्वारा 3 हजार रूपए उधार लिया गया था । जिसे मृतक अनुराग द्वारा रूपयें के लिए फोन करके अभियुक्तो को बुलाया गया जहां पर अभियुक्तगण उपरोक्त व मृतक से गाली लगौज हाथा-पाई के दौरान घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के समय पहने हुए कपड़े जिस पर खून के छींटे लगे हुए थे उस कपड़े को अभियुक्त आकाश के भाई विनोद पटेल को दिया गया था तथा विनोद पटेल द्वारा घर से लाये हुए कपड़ो को लेकर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया। खून से लगे कपड़ो को विनोद पटेल कहा छुपाया है यह वही बता सकता है। जिसके संबंध मे आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1.अमन प्रजापति पुत्र वंशनरायण उर्फ वंशू निवासी रजईपुर थाना चौरी जिला भदोही।
2.आकाश पटेल उर्फ भूत पुत्र रघुवंश पटेल निवासी रजईपुर थाना चौरी जिला भदोही।
3. राजन पटेल पुत्र पूनवासी पटेल निवासी रजईपुर थाना चौरी जिला भदोही।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. श्री मनोज कुमार थानाध्यक्ष थाना चौरी जनपद भदोही।
2. उ.नि. श्री रामेश्वनाथ यादव थाना चौरी जनपद भदोही।
3. का. रीतु राज सिंह थाना चौरी जनपद भदोही।
4. का. विद्यासागर खरवार थाना चौरी जनपद भदोही।
5. का. दिनेश कुमार थाना चौरी जनपद भदोही।
6. का. सोनू कुमार थाना चौरी जनपद भदोही।
