संवाददाता:राकेश कुमार
मुंबईनेहरू युवा केंद्र मुंबई (NYK) , युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय,भारत सरकार के उपसंचालक श्री यशवंत मानखेड़कर जी का सेवापूर्ती सन्मान समारोह, दिनांक 31/7/2023 मराठी भाषा भवन , मुंबई विद्यापीठ में आयोजित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के क्षेत्रीय संचालक - महाराष्ट्र श्री डॉ. डी.कार्तिकेयन जी का बैंगलोर- कर्नाटक में स्थानांतरण पर विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया
कार्यक्रम में (NYK) तथा (NSS) के वालंटियर तथा युथ क्लब ने भाग लिया l कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मुंबई यूनिवर्सिटी NSS(OSD) श्री डॉ.सुशिल शिंदे जी,सानंद कमलजी,पुलिस उपनिरीक्षक केंद्रीय पुलिस फोर्स,द केरला स्टोरी की अभिनेत्री सिद्धी इदनानी जी , रेखा चौधरी जी ग्लोबल वैलनेस एम्बेसडर, श्री कुणाल इंगले जी ,संचालक, संगीत विभाग , उमेश जाधव जी, मधुरा तावड़े जी,सामाजिक कार्यकर्ता ,नेहरू युवा केंद्र संगठन महाराष्ट्र के राज्य निदेशक श्री प्रकाश कुमार मनुरे जी,निशांत रौतेला - जिला युवा अधिकारी- नेहरू युवा केंद्र रायगड ,डॉ. फिरदोस शोर्फ़ जी, ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
कार्यक्रम में श्री सिद्धान्त नितिन कुडाळकर जी,को खेल जगत में उपलब्धि हासिल करने के लिए नेहरू युवा केंद्र मुंबई द्वारा सन्मान दिया गया। कार्यक्रम में श्री यशवंत मानखेड़कर जी,के परिवारजनों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजक श्री वरुण श्रीकर जी, तथा श्री नितिन रूपारेल जी,ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । कार्यक्रम की सफलता में ज्योति रानी जी , ए.पी.ए, कार्यालय, मनीषा टेमकर जी , प्रमोद जैसवार जी, श्वेता विशाल काकड़े जी, आशुतोष पाण्डेय जी,हेमांगी जोशी, विनीता कांबले , तजिन्दर सिंह जी,संजय जाधव जी,तथा कार्यालय के वालंटियर कोमल लश्करे जी,अम्बिका जी, रवि भालेराव जी, अक्षय गडदे जी , सुन्दरंमा नटकर जी,का योगदान रहा l आखिरी में केक कटिंग के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया। सभी ने श्री यशवंत मानखेड़कर जी, के कार्यकाल को याद किया और उनके द्वारा दिए गए योगदान की प्रशंसा की ।.jpeg)
