संवादाता: राकेश कुमार
दिनांक 21 जुन 2023 अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जया फाउंडेशन सामाजिक संस्था मुंबई द्वारा ग्लोबल मिल पैसेज माध्यमिक विद्यालय पांडुरंग बुधकर मार्ग लोअर परेल मुंबई में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती जया छेड़ा जी के मार्गदर्शन में सचिव सुमन त्रिपाठी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसमें खास कर स्कूली बच्चे, शिक्षक ,योग सिखाने वाले योगा शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । कार्यक्रम में सहयोगी नंदा वर्मा जी,योग टीचर राजेश्वरी जी,और स्कूल के टीचर व बच्चों ने योग दिवस के दिन को सफ़लता पूर्वक मनाया ,श्रीमती सुमन त्रिपाठी जी ने बच्चों और शिक्षकों को सम्मानित किया तथा कार्यक्रम कि सफलता की बधाई दी और सबका अभार व्यक्त किया।
Tags
Health
