संवाददाता: राकेश कुमार
मुंबई
मुंबई में क्रीडा व युवक सेवा संचनालय महाराष्ट्र राज्य पुणे जिला परिषद मुंबई शहर परिसर जिला क्रीड़ा अधिकारी मुंबई शहर और द ह्यूमन योगा फाउंडेशन वर्ली मुंबई के तत्वधान में , ९ वा अंतर्राष्ट्रीय योग योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया l कार्यक्रम में उपस्थिति चीफ गेस्ट के रुप में अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट योगा ग्रैंड मास्टर योग गुरु राधेश्याम जयसवार जी की उपस्थिति हुई ,कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारियों ने इस योग दिन के अवसर पर भव्य तरीके से कार्यक्रम को आयोजित किया । कार्यक्रम में 400 बच्चों ने भाग लिया और डीएसओ के मुख्य अधिकारी श्री अभय चौहान के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में विशेष रूप से योगा टीचर ने भाग लिया और कई योगा टीचर ने अपना प्रदर्शन स्टेज पर किया , प्रदर्शन को देखकर 400 बच्चों ने खूब पसीना बहाया और योग गुरु राधेश्याम जायसवार जी की जब स्टेज पर एंट्री हुई तो बच्चों ने योगा के जरिए खूब मनोरंजन लिया और योग गुरु राधे श्याम ने इस आधुनिक जीवन में इस मशीनरी जीवन में अपने कला का प्रदर्शन किया और बच्चों के आए हुए पैरंट्स को बताया की योगा बिना सब अधूरा है योगा करोगे तो सच में आप सुरक्षित रहोगे, डायबिटीज ब्लड प्रेशर अस्थमा चिकनगुनिया पैरालिसिस हृदय रोग संबंधित बहुत सारी बीमारियों से निजात मिलेगी , और आसना योग के जरिए कैसे किया जाता है यह योग गुरु राधे श्याम जी ने बताया बच्चे सुनकर बहुत प्रसन्न हो गए साथ में आए उनके पेरेंट्स ने भी जमकर अंतरराष्ट्रीय योग दिन का समर्थन किया, कार्यक्रम की उपस्थिति में अपने आप बहुत ही भाग्यशाली समझा ।

योग गुरु राधेश्याम को बधाइयां सभी ऑफिसर ने सभी बच्चों ने मिलकर दिया, योग गुरु राधेश्याम पिछले 15 सालों से निशुल्क योग सिखा रहे हैं, 3 सालों से अपने द ह्यूमन योगा फाउंडेशन के जरिए पूरे महाराष्ट्र के लोगों को निशुल्क योगा अपने ब्रांच के जरिए दे रहे हैं और उनका एक लक्ष्य बड़ा है योगा में सभी लोगों को रोजगार कैसे मिले यह भी वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बताएं और योग गुरु राधेश्याम जी ने बताया की आधुनिक समय में रोजगार का बहुत अभाव है अगर आप लोग सही तरीके से योगा सीख कर योगा टीचर बन जाते हो तो मैं सभी को रोजगार देने में सहायता करूंगा । और समाज में जितने भी बेरोजगार हैं अगर योग के जरिए अपना रोजगार लेना चाहते हैं तो योगा करना शुरू कर दें। योगा एक ऐसा है आधुनिक कार्य है खुद भी करो दूसरों को भी कराओ और पैसा भी कमाओ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने इस योगा आशना को अपने ऋषि मुनियों के कार्यों को पूरे विश्व से जोड़ दिया यह बहुत बड़ा कार्य है 21जून को पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है सबसे बड़ा श्रेय हैं हमारे प्राइम मिनिस्टर श्री नरेंद्र मोदी जी हो जाता है इस दिन का जिसने अपने दिमाग से पूरे विश्व के लोगों को एक तार में बांध दिया इसीलिए आने वाले कल में भारत विश्व गुरु कहलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा आज भारत कल का डिजिटल भारत कहलाएगा प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी जी के कार्यों को योग गुरु राधे श्याम बखूबी निभाते हैं चाहे वह स्वच्छ भारत अभियान हो या फिर आजादी का अमृत महोत्सव या फिर फिट इंडिया के कारण लोगों को फिट बनाने का काम योग गुरु राधे श्याम हमेशा करते आ रहे हैं एक्सरसाइज का ढोष आधा घंटा रोज, यह नारा योग गुरु राधे श्याम जी ने दिया है।
योग गुरु राधेश्याम पूरी टीम उनके नाम शिवनारायण राजभर स्पेशलिस्ट फिजिकल टीचर डिफेंस के जवान है राजू राणा जो डिफेंस की ट्रेनिंग देते हैं सहयोगी टीचर प्रसाद, अमित ,सुनील राकेश ,संजय योगा टीचर संयोद योगा टीचर, रीना चौधरी प्रमोद जायसवार, मनीषा आकृति फाउंडेशन, ज्वाईसी फिजिकल टीचर, सलाखा पंडित योगा टीचर ,अर्चना योगा टीचर , राहुल ,डॉक्टर जोशतना, सुनीता योगा टीचर श्रीराम मिलन जयसवार और हम सबके मार्गदर्शक श्री भाई जान दिलशाद एस खान साहब का सहयोग कार्यक्रम में रहता है ।