साइबर सेल, क्राइम ब्रांच व थाना ज्ञानपुर की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी बिना स्वीकृति फर्जी तरीके से संचालित बैंक का पर्दाफाश

 साइबर सेल, क्राइम ब्रांच व थाना ज्ञानपुर की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी बिना स्वीकृति फर्जी तरीके से संचालित बैंक का पर्दाफाश

जनपद भदोही

 दिनांक-19.05.2023

◆साइबर सेल, क्राइम ब्रांच व थाना ज्ञानपुर की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी

◆बिना स्वीकृति फर्जी तरीके से संचालित बैंक का पर्दाफाश

◆दो फर्जी मैनेजिंग डायरेक्टर चढ़े पुलिस के हत्थे

◆कब्जे/निशानदेही से चार पहिया वाहन-03, लैपटॉप, मोबाइल,नगदी, सीपीयू, मॉनिटर, माउस, प्रिंटर, कीबोर्ड, मोहर, रजिस्टर, पासबुक व बैंक के सम्बंधित विभिन्न कागजात जमा/निकासी पर्ची, खाता खोलने/लोन देने का फार्म आदि बरामद

◆बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत लगभग 67 लाख 25 हजार रुपए

◆भोले-भाले लोगों को कम समय में पैसे को दोगुना/तीगुना करने का लालच देकर जमा कराते थे पैसा

◆लोगों को आसानी से लोन भी करते थे वितरित

◆अत्यधिक पैसा जमा हो जाने पर शाखा बंद कर दूसरी जगह नई फर्जी शाखा का करते थे संचालन

◆उक्त फर्जी बैंक के सम्बंध में लोगों से सैकड़ों शिकायतें पुलिस हो रही थी प्राप्त

◆बैंक की जनपद सहित विभिन्न जनपदों वाराणसी, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़ व गाजीपुर में कुल 38 शाखाएं थी संचालित

◆बैंक का लगभग 17 करोड़ रुपए था टर्नओवर

◆अभियुक्तों के बैंक खातों को फ्रीज करने सहित अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में की जा रही विधिक कार्यवाही

◆जालसाजों के कब्जे से दो पासपोर्ट भी हुआ है बरामद, विदेश भागने के थे फिराक में

◆गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को मिलेगा 50 हजार रुपये नगद ईनाम

घटनाक्रम  

विगत दिनों फर्जी बैंक के नाम पर चालाकी से भोले-भाले लोगों के पैसे को कम समय में दोगुना व तीगुना करने का लालच देकर फर्जी खाता खोलवाकर पैसा जमा करवाने और फिर शाखा बंद कर दूसरी जगह शाखा संचालित करने की सैकड़ों शिकायतें प्राप्त हो रही थी।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा शिकायतों का संज्ञान लेकर जालसाजी में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित साइबर सेल, क्राइम ब्रांच व थाना ज्ञानपुर की संयुक्त टीम द्वारा अथक प्रयास कर आज दिनांक 19.05.2023 को बिना स्वीकृति प्रमाणपत्र बी0एस0एम0जे0 क्वासी बैंक/निधि के नाम से फर्जी तरीके से संचालित बैंक का पर्दाफाश करते हुए संचालन करने वाले दो मैनेजिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर चार पहिया वाहन-03, लैपटॉप-03, मोबाइल-03, 36,000/- नगद, सीपीयू-09,  मॉनिटर-12, माउस-06, प्रिंटर-02, कीबोर्ड-05, मोहर 53 अदद, रजिस्टर-70 अदद,  पासबुक-618 अदद व उपरोक्त फर्जी बैंक से संबंधित विभिन्न कागजात जमा/निकासी पर्ची, खाता खोलने/लोन देने का फार्म आदि बरामद किया गया है। बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत लगभग 67 लाख 25 हजार है। उपरोक्त बैंक की जनपद सहित विभिन्न जनपदों वाराणसी, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़ व गाजीपुर में कुल-38 शाखाएं संचालित थी। कम पढ़े लिखे क्षेत्रों में लोगों को झांसे में लेकर कम समय में पैसे को दोगुना, तीगुना करने के नाम पर पैसा जमा कर आते थे और आसानी से लोन वितरित करते थे। अभियुक्तों के बैंक खातों को फ्रीज करने सहित उनके द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1.मुरारी कुमार निषाद निषाद निवासी हरिहरपुर थाना चंदवक जनपद जौनपुर (फर्जी चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर)।के
2.अशोक कुमार पुत्र पंचम लाल निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र (फर्जी  मैनेजिंग डायरेक्टर)
यह हुई बरामदगी
चार पहिया वाहन-03, लैपटॉप-03, मोबाइल-03, 36,000/- नगद, सीपीयू-09,  मॉनिटर-12, माउस-06, प्रिंटर-02, कीबोर्ड-05, मोहर 53 अदद, रजिस्टर-70 अदद,  पासबुक-618 अदद व उपरोक्त फर्जी बैंक से संबंधित विभिन्न कागजात जमा/निकासी पर्ची, खाता खोलने/लोन देने का फार्म आदि बरामद।
 बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत लगभग 67 लाख 25 हजार

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण 
1.उप निरीक्षक सुशील त्रिपाठी, प्रभारी साइबर सेल, हेड कांस्टेबल राधेश्याम कुशवाहा कांस्टेबल राघवेंद्र व कांस्टेबल अंकित त्रिपाठी साइबर शाखा जनपद भदोही
2.प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर, अश्वनी कुमार त्रिपाठी कांस्टेबल अरुण कुमार,कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल चंद्रकला यादव चालक विनोद यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक मदनलाल, उपनिरीक्षक विजय शंकर तिवारी व उप निरीक्षक महेंद्र पटेल थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही
3.मोहम्मद शाबान चौकी प्रभारी जंगीगंज, हेड कांस्टेबल इमरान, हेड कांस्टेबल हरकेश यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कनौजिया व हेड कांस्टेबल तुफैल स्वाट टीम जनपद भदोही
टीम को मिलेगा 50 हजार रुपये ईनाम
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा ₹25,000/- व डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा ₹25,000/- कुल ₹50,000/- नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश  क्राइम ब्रांच पुलिस बड़ी सफलता मिली

Subscribe Us

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Cookies Consent

This website uses cookies to offer you a better Browsing Experience. By using our website, You agree to the use of Cookies

Learn More